लातेहार, मार्च 14 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में ग्रामीणों से टेंडर की योजनाओं की प्राक्कलित राशि को छिपाई जा रही है। ताकि मनमाने ढंग से कार्य कर राशि की हेराफेरी की जा सके,लेकिन सरकार भी मामले में चुप है। जिप सदस्य कन्हाई सिंह ने यह आरोप लगाया है। उन्होने बताया कि बरवाडीह में विभिन्न विभागों से टेंडर की जितनी भी योजनाओं का निर्माण या रिपेयर हो रहा है, उन सभी योजनाओं में ग्रामीणों से प्राक्कलित राशि छिपाया जा रहा है। शिलापट्टो में भी प्राक्कलित राशि का उल्लेख नही किया जा रहा है। उन्होने बताया कि निर्माण कार्य आरम्भ होने के बाद भी योजना स्थल पर योजना सूचना बोर्ड नही लगाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को योजना की प्राक्कलित राशि और निर्धारित मजदूरी राशि के बारे में पता नही चल पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.