बोकारो, दिसम्बर 9 -- बेरमो, प्रतिनिधि। रोजगार की मांग को लेकर सोमवार को सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत खासमहल कोनार परियोजना में विस्थापित बेरोजगार समिति बरवाबेड़ा, लोधरबेड़ा व कुरपनिया बस्ती के ग्रामीण काम ठप करते हुए ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर धरने पर बैठ गए। कहा कि बीकेबी आउटसोर्सिंग कंपनी के बंद होने से वे बेरोजगार हो गए हैं। परियोजना से सटे तीनों विस्थापित गांव हैं जो पूरी तरह से प्रभावित है। बीते एक साल से बीकेबी कंपनी में कार्यरत थे। 18 नवंबर को अचानक कंपनी ने काम बंद कर दिया जबकि कार्यकाल 18 महीने का थ। हमारी जमीन पर मेगा प्रोजेक्ट चल रही है और हम सभी को ही रोजगार के लिए दर-दर की ठोकर खानी पड़ रही है। गांव के कई युवक तो पहले ही पलायन कर दूसरे राज्यों में रोजी-रोटी की जुगाड़ कर रहे हैं। ऐसे में बीकेबी में कार्य करने वाले हम सभी मजद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.