सिमडेगा, मार्च 22 -- बोलबा, प्रतिनिधि। पुलिस ने रविवार को जब्त प्रतिबंधित मवेशियों को ग्रामीणों के बीच वितरण किया। साथ ही मवेशी का वितरण खेती कार्य में कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की किसानों से अपील की गई है। मौके पर सीओ सुधांशु पाठक, इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा, थाना प्रभारी देवी दास मुर्मू, मुखिया सुरजन बड़ाइक, सुनील टोपनो, ब्रह्मदेव यादव, पूर्व मुखिया योगेंद्र मांझी, सुरेश मोदी ने मवेशी का वितरण किया। पुलिस ने मवेशी लेने को इच्छुक ग्रामीणों से आवेदन देने की अपील की है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वैसे व्यक्ति जो खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। जिसे हल चलाने के लिए मवेशी की आवश्यकता है, वह आवेदन देकर मवेशी की रखरखाव देखभाल एवं खेती-बाड़ी का कार्य कर सकता है। अगर किसी तरह से मवेशी भाग जाता तो उसका जुर्माना वसूला जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.