बाराबंकी, मार्च 12 -- फतेहपुर। कोतवाली के बरोलिया गांव में गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद सतीश का शव घर पहुंचा तो विभिन्न मांगों को लेकर परिजन व रिश्तेदारों ने शव रख कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा व विधायक साकेन्द्र वर्मा ने पीड़ित परिवार से वार्ता की। मौके पर एएसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी, एसडीएम कार्तिकेय सिंह व सीओ जगतराम कन्नौजिया आ गए। एसडीएम ने नियमानुसार मांगे पूरी करने का लिखित आश्वासन दिया। इसी के बाद शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। विरोधियों ने घर बुलडोजर चलाने की मांग: मंगलवार शाम खेत मे बकरी जाने के विवाद में विरोधियों ने नियोजित ढंग से सतीश को घेर कर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। सिर में घातक चोटें आने से बुधवार सुबह ट्रामा सेंटर में उनकी मौत हो गई। गुरुवार दोपहर पीएम के ब...