गढ़वा, मार्च 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रंका थानांतर्गत विश्रामपुर के बरवाहा में ग्रामीणों पर लाठीचार्ज की घटना निंदनीय है। सरकार उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर घटना की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करे। सरकार जिले से बाहर के पदाधिकारियों को जांच कमेटी में शामिल करे। बुधवार को चिनिया रोड स्थित कृष्णा हरि होटल में प्रेसवार्ता कर अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश मिंज ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि 7 मार्च को रंका प्रखंड अंतर्गत विश्रामपुर पंचायत सचिवालय में मंडल डैम के विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर पदाधिकारियों की बैठक थी। बैठक में डीसी, एसपी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। बैठक के बाद पदाधिकारियों का काफिला पुनर्वास के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण के लिए बरवाहा पहुंचा। भारी संख्या में पदाधिकारियों और पुलिस के पहुंचने पर स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.