देवघर, मार्च 16 -- सारठ। प्रखंड के सबेजोर पंचायत के हेठकरहिया दलित टोला में आजादी के 75 वर्षों बाद भी विद्यालय एवं मुख्य सड़क तक जाने के लिए सड़क नहीं है। इसको लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए विधायक, बीडीओ समेत अन्य अधिकारियों से सड़क बनाने की गुहार लगाई है। इस बावत ग्रामीण गिरीश महरा, भुवन महरा, सिकन्दर महरा, मोहन महरा, राजू महरा, तारकेश्वर महरा, अमीन महरा, रोहित , सुभाष समेत अन्य ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि हेठकरहिया के दलित टोला से सरकारी विद्यालय एवं मुख्य सड़क तक जाने के लिए आज भी लोगों को पगडंडी का सहारा लेना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग किया है। परन्तु आज तक सड़क नहीं बन सका। इसके लिए ग्रामीणों ने सर्वसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.