गंगापार, फरवरी 28 -- तहसील बारा क्षेत्र के लोहगरा गांव के समीप प्रस्तावित जेके लक्ष्मी सीमेंट प्लांट को लेकर शनिवार को जनसुनवाई उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपने सुझाव व आपत्तियां दर्ज कराईं। जनसुनवाई में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय अधिकारी विजय कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त) प्रयागराज विनीता सिंह तथा उपजिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम मौजूद रहीं। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और आश्वस्त किया कि परियोजना से संबंधित सभी पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दीपक तिवारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.