ग्रामीणों ने सीओ से की नए ग्राम प्रधान को मान्यता देने की मांग
घाटशिला, अप्रैल 9 -- मुसाबनी। पूर्व ग्राम प्रधान भागीरथी सोरेन पर ग्रामीणों के किसी भी कार्य में सहयोग नहीं करने, किसी कागज पर हस्ताक्षर एवं अनुशंसा नहीं करने की शिकायत लेकर प्रखंड क्षेत्र के तेरेंगा मौजा के ग्रामीणों ने बुधवार को सीओ की अनुपस्थिति में अंचल किरानी को ज्ञापन सौंपा। उल्लेख है कि बीते 15 मार्च को ग्रामसभा का आयोजन किया गया था। ग्रामीणों ने निराश होकर उन्हें ग्राम प्रधान के पद से सर्वसम्मति से हटाने का निर्णय लिया है। उन्हें हटाने के बाद ग्राम सभा में नए ग्राम प्रधान के चयन करने के बारे में चर्चा की गई। ग्राम सभा में निर्णय लिया गया कि पूर्व प्रधान के भतीजे कुंवर सोरेन को तेरेंगा मौजा का नया ग्राम प्रधान मांझी बाबा बनाया जाए। इस प्रस्ताव को सभी ग्रामीणों ने पारित कर दिया। ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर सीओ से मांग की है कि तेरेंगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.