अंबेडकर नगर, मार्च 17 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे जैतपुर खास के ग्रामीणों ने तालाब सौंदर्यीकरण व निकासी व्यवस्था करने की गुहार मुख्यमंत्री से लगाई है। मामला भीटी तहसील क्षेत्र का है। भीटी तहसील क्षेत्र के जैतपुर खास के ग्रामीणों ने कहा कि गाटा संख्या 122 तालाब के रूप में दर्ज होने से क्षेत्र का गन्दा पानी इसी में इकट्ठा होता है। गांव के बीच स्थित तालाब में पूरे क्षेत्र का गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है। गंदा पानी जमा होने के चलते विषैले मच्छरों की संख्या बढ़ने के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि गंदे पानी की निकासी के लिए ठोस व्यवस्था की जाए जिससे पानी को करीब चार सौ ...