रुडकी, अप्रैल 25 -- लक्सर, संवाददाता। सुलतानपुर आदमपुर गांव के लोगों ने एसडीएम लक्सर को पत्र देकर अली चौक पर सार्वजनिक शौचालय की सफाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से सफाई भी नहीं हुई है और अत्यधिक गंदगी जमा हो गई है। दुर्गंध की वजह से घनी आबादी वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों का सांस लेना भी दुर्भर हो रहा है और क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। आसपास के दुकानदारों को शौच के लिए जाना पड़ता है तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.