संतकबीरनगर, जून 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। विकास खंड सांथा क्षेत्र के सांथा स्थित पीएचसी संचालित करने की मांग ग्रामीणों ने की है। स्वास्थ्य सेवा सुविधा के लिए ग्रामीणों ने शासन से मांग किया कि सांथा में नौ वर्षों से बंद पड़े पीएचसी के संचालित न होने से ग्रामीणों को सीएचसी लोहरसन जाना पड़ता है। जहां की दूरी करीब 4 किमी है। अगर सांथा में पीएचसी का संचालन शुरू हो जाए तो मरीज को सुविधा होती।

ग्रामीणों की समस्याएं क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील कुमार श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष सेराज अहमद, कलीम अहमद,गोबारी प्रसाद, सुरेश, महेश, राजकुमार, महेंद्र, दीनदयाल, राहुल, कमरुद्दीन, बबलू, मोहम्मद अयूब, राजेंद्र, परमात्मा जायसवाल, संतोष कुमार अग्रहरि आदि लोगों ने बताया कि सीएचसी सांथा लोहरसन जाने से मरीज को ऑटो रिक्शा करके 20 रूप...