फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 12 -- फर्रुखाबाद। शहर के आसपास ही नहीं जिले भर में पशु चोरों का आतंक है। इससे पशुपालक परेशान है। कीमती पशुओं को चोरी कर पशुओं को बड़ी चपत लगा रहे हैं। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के सरैया गांव से घर में घुसकर चोर तीन कीमती पशुओं को रात में निकाल ने गए। सूचना पुलिस को दी गई है। बीते डेढ़ वर्ष से जिले में पशु चोर सक्रिय है। रात के अंधेरे में पशु चोर निकलते है और गांव गांव घूमकर मौका देखते ही पशुओं को चुरा ले जाते हैं। शनिवार की रात गांव फिर से चोरों ने थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के सरैया गांव से महताब खान के घर में बंधे तीन महंगे बकरे उठा ले गए। कीमती पशुओं की चोरी की घटना से लोगों में नाराजगी है। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। इसपर रायपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पशु पालक भी ग्रामीणों के साथ चोरों की खोज करता ...