पूर्णिया, जनवरी 26 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत जानकीनगर के वार्ड संख्या 09 में सिकेन्द्र यादव के घर से अनिल सिंह के घर तक अब तक सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क निर्माण कराने की मांग की है। सड़क से वंचित ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी तथा नगर पंचायत जानकीनगर के कार्यपालक को लिखित आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से बताया कि वे वर्षों से उक्त सड़क के निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है, जिससे वे सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण होने से आम लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी और क्षेत्र का समुचित विकास संभव हो सकेगा। इस मांग में स्थानीय ग्रामीण अनिल सिंह, निलेश कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.