ग्रामीणों ने श्रमदान से बनाई सड़क
गुमला, जून 26 -- पालकोट, प्रतिनिधि। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से वर्षों तक गुहार लगाने के बाद भी सड़क नहीं बनने पर पालकोट प्रखंड की नाथपुर पंचायत के ग्रामीणों ने आखिरकार खुद कुदाल-फावड़ा उठा लिया। शुक्रवार को बड़की टोली,महुआ टोली, खड़िया टोली और पगार टोली के सैकड़ों ग्रामीणों ने श्रमदान कर कुसुम आइर कच्ची सड़क की मरम्मत शुरू कर दी।
ग्रामीणों की मांगें इस दौरान ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा भी लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि यही एकमात्र संपर्क मार्ग है। जिसे पक्का कराने के लिए विधायक, सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन कोई पहल नहीं हुई। अब ग्रामीणों ने एनएच पर धरना देने और पंचायत चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
इतिहास और स्थिति समाजसेवी व झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के नेता हीरा प्रधान ने बताया कि व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.