चाईबासा, मार्च 13 -- चाईबासा। टोन्टो प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम कुदाहातु में लोगों ने श्रमदान कर 300 मीटर कच्ची सड़क की मरम्मत की। कुदाहातु मुख्य सड़क आंगनबाड़ी चौक से लेकर ग्राम रोमरा को जोड़ने वाली इस कच्ची सड़क की लंबाई लगभग 2 किलोमीटर है। बीच-बीच में सड़क पूरी तरह से टूटी हुई थी, जिसके कारण लोगों को आने जाने में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि पिछले कई सालों से पंचायत एवं प्रखंड कार्यालय में लिखित आवेदन दिया जा रहा है। परंतु अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई। परेशानियों को देखते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को कुदाल और फावड़ा लेकर सड़क मरम्मत करने का फैसला लिया। सड़क मरम्मती में गांव के लगभग 20 से 30 लोगों ने श्रमदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.