ग्रामीणों ने लगाया रास्ता बंद करने का आरोप
झांसी, जून 11 -- झांसी। टहरौली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव बेरबई में सार्वजनिक रास्ते को कथित रूप से बंद कर जाली लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एकजुट होकर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) टहरौली से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के सार्वजनिक उपयोग के रास्ते पर जाली लगाकर आवागमन बाधित कर दिया गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर रास्ते को अविलंब खुलवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि उक्त रास्ता लंबे समय से आमजन के उपयोग में रहा है, लेकिन हाल ही में उसे बंद कर दिए जाने से गांव के कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- तीन दशक पुराने रास्ते पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार शिकायत पत्र में प्रशासन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.