बांदा, फरवरी 16 -- नरैनी (बांदा)। तहसील नरैनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलावल रायपुर ने नदी की जलधारा में अवैध खनन करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। कोलावल रायपुर गांव निवासी रामनरेश, बाबू, राजू, श्रीपाल, कुलदीप, अरविंद, कालीचरण, सीताराम, रामेश्वर, छोटू सहित अन्य ग्रामीणों ने नदी की प्राकृतिक धारा और जलस्तर मोड़ने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध बालू खनन, ओवरलोड वाहनों के संचालन और नियमों के उल्लंघन की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। खनिज अधिकारी राज रंजन का कहना है कि नदी का कुछ हिस्सा मप्र के छतरपुर में आता है। कई बार एमपी में हो रहे खनन की जिले शिकायत करते हैं। छतरपुर प्रशासन को कार्रवाई के लिए पत्राचार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...