ग्रामीणों ने लगाया करोड़ों से बन रही सड़क में अनियमितता का आरोप
गिरडीह, मई 18 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के खरखरी मोड़ से जुठाआम मोड़ तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने संवेदक पर अनियमितता का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि करोड़ों की लागत से सड़क बनायी जा रही है परंतु संवेदक द्वारा स्टीमेट को ताख पर रखकर गार्डवाल में सफेद पत्थर का प्रयोग कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गार्डवाल निर्माण में मजबूत और गुणवत्तायुक्त काले पत्थरों का उपयोग किया जाना था लेकिन संवेदक द्वारा बड़े पैमाने पर सफेद पत्थरों का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही निर्माण कार्य में सीमेंट की मात्रा कम एवं बालू की मात्रा अधिक दिए जाने का आरोप है। ग्रामीणों ने मामले को लेकर संवेदक से सफेद पत्थर नहीं लगाने को कहा बावजूद संवेदक अनदेखा कर सफेद पत्थर से ही काम कर रहा है। जिससे सड़क एवं गार्डवाल की गुणवत्ता को लेकर ग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.