बुलंदशहर, जनवरी 3 -- क्षेत्र के ग्राम नयाबास के ग्रामीणों ने पूर्व ग्राम प्रधान पर अवैध खनन करवाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे जिला खनन अधिकारी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ग्रामीण तारा सिंह, गंगा गुर्जर, सोनू, दीपांशु आदि ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है कि गांव में पूर्व प्रधान खनन माफियाओं से सांठ गांठ कर अवैध खनन करा रहा है। जिससे प्रतिमाह राजस्व की लाखों रुपए की हानि हो रही है। ग्रामीणों ने अवैध खनन के साक्ष्य देकर कार्यवाही की मांग की है। शनिवार को जिला खनन अधिकारी शिवदयाल सिंह द्वारा शिकायत के आधार पर स्थलीय निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों से लिखित शिकायत लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.