बुलंदशहर, जून 24 -- क्षेत्र के गांव सैदपुर में तालाब की सफाई के दौरान कुछ लोगों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। ग्राम विकास अधिकारी ने इस संबंध में बीबीनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम विकास अधिकारी आदेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम पंचायत में तालाब की सफाई का कार्य शासन के निर्देशों के तहत कराया जा रहा है। आरोप है कि तालाब पर अवैध कब्जा किए हुए कुछ लोगों ने सफाई कार्य रुकवा दिया और कर्मचारियों को काम नहीं करने दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित कब्जाधारियों के पास भूमि पर स्वामित्व का कोई वैध दस्तावेज नहीं है, इसके बावजूद वे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों ने रोका तालाब का सफाई कार्य, हंगामा सूचना मिलने पर बीबीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामल...