लातेहार, मई 28 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार प्रखंड के तुबेद गांव में डीवीसी द्वारा संचालित तुबेद कोल माइंस से निकलने वाले कोयला लदे हाइवा वाहनों के परिचालन को लेकर नवादा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह से विरोध प्रदर्शन किया ।

विरोध प्रदर्शन का कारण ग्रामीणों ने सुबह करीब 7 बजे से सड़क पर बैठकर हाइवा परिचालन पूरी तरह ठप कर दिया। ग्रामीणों के आंदोलन के कारण माइंस से निकलने वाले करीब 200 से अधिक हाइवा वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों ओर सड़क जाम होने से आवागमन भी प्रभावित हो गया, जबकि कंपनी की माइंस से कोयला परिवहन का कार्य भी बंद हो गया।

ग्रामीणों की शिकायतें स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि डीवीसी प्रबंधन के साथ कई दौर की वार्ता में यह सहमति बनी थी कि नवादा रोड से कोयला ढुलाई नहीं की जाएगी। इसके बावजूद कंपनी मनमाने तरीके से इसी मार...