ग्रामीणों ने मोटर चोर को सामान व टोटो सहित दबोचा, पुलिस के हवाले
पूर्णिया, जून 20 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र के शहीदगंज पंचायत स्थित संथाली टोला में ग्रामीणों की सतर्कता से एक मोटर चोर चोरी किए गए मोटर पंप और टोटो सहित पकड़ा गया। ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही दबोचकर भवानीपुर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जावे पंचायत अंतर्गत बिरसैल निवासी दयानंद मंडल के पुत्र रतन कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार संथाली टोला निवासी किसान शनिचर साह ने अपने बासा पर सिंचाई के लिए उपयोग में आने वाला मोटर पंप रखा था। गुरुवार की रात एक युवक टोटो पर मोटर पंप लादकर चोरी कर ले जा रहा था। इसी दौरान बासा पर सो रहे किसान की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाते हुए चोर का पीछा किया। किसान की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.