रांची, मार्च 18 -- चान्हो,प्रतिनिधि। सरहुल पर्व को लेकर प्रखंड के टांगर गांव में बुधवार को पारंपरिक रूप से सामूहिक मछली पकड़ने की रस्म निभाई गई। इस दौरान गांव के लोग जाल और अन्य पारंपरिक औजारों के साथ तालाब पहुंचे और मछली पकड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत गांव के पाहन की अगुवाई में झखरास्थल पर पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद ग्रामीण तालाब में उतरकर मछली पकड़ने लगे। बाद में सभी ने मिलकर मछली पकाकर उसका आनंद लिया। ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और सरहुल पर इसे हर साल निभाया जाता है। मौके पर मोहन उरांव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...