रुडकी, जून 25 -- लक्सर। खानपुर विकासखंड के ढाढेकी गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम लक्सर को शिकायत पत्र देकर विवादित भूमि की पैमाइश और हदबंदी कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस खसरा नंबर को लेकर विवाद चल रहा है तथा दूसरे पक्ष द्वारा निर्धारित भूमि से अधिक क्षेत्र पर कब्जा कर खेती की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में पैमाइश तो कराई गई थी, लेकिन हदबंदी नहीं होने से विवाद बना हुआ है और दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति है। उन्होंने आशंका जताई कि विवाद कभी भी गंभीर रूप ले सकता है।मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने तहसीलदार को टीम गठित कर भूमि की पैमाइश कराने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...