हरिद्वार, अप्रैल 30 -- सर्विस लेन में कई महीनों से बने गहरे गड्ढे को गुरुवार को स्थानीय लोगों ने खुद भर दिया, लेकिन इसे हटाने पहुंची राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की मेंटिनेंस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा और उसे वापस लौटना पड़ा। घटना के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बहादराबाद क्षेत्र में देशी शराब के ठेके के पास सर्विस लेन पर लंबे समय से गड्ढा बना हुआ था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। पास में चल रहे एक निर्माण कार्य से बची सामग्री को एक स्थानीय व्यक्ति ने गड्ढे में भर दिया, जिससे रास्ता समतल हो गया। बताया गया कि किसी ने इसकी सूचना एनएच की मेंटिनेंस टीम को दे दी। इस पर टीम जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंची और भरे गए गड्ढे को दोबारा खोदने लगी। इस पर स्थानीय लोग भड़क गए और उन्होंने इसका व...