दरभंगा, मार्च 19 -- कमतौल/जाले। जाले थाना क्षेत्र के धनकौल वार्ड संख्या पांच निवासी अरुण कुमार यादव की बाइक बीते 12 मार्च की रात करवा मेला से चोरी हो गई थी। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के शिवनगर साहपुर निवासी जीतू खतबे ने बाइक चोरी की है। बताया जाता है कि जीतू खतबे एक अन्य बाइक से अरुण कुमार यादव के गांव होकर गुजर रहा था। इसी दौरान अरुण कुमार यादव व ग्रामीणों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चोरी की बाइक नेपाल में बेच देने की बात स्वीकार की। साथ ही जिस बाइक से वह आ रहा था, उसे भी चोरी का बताया। इसके बाद अरुण कुमार यादव व ग्रामीणों ने आरोपी को बाइक सहित जाले थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर बाइक जब्त करते हुए आरोपी को...