ग्रामीणों ने बंदर का श्रद्धापूर्वक किया अंतिम संस्कार
इटावा औरैया, जून 7 -- भरथना। क्षेत्र के बाहरपुर गांव में एक बंदर को कुत्ते ने झपट्टा मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बंदर के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उसका अंतिम संस्कार कराया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बंदर की मौत के बाद ग्रामीणों ने उसे सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई देने का निर्णय लिया और विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया। इस दौरान अंकित कुमार, सुरेश चंद्र, प्रदीप कुमार, कल्लू शाक्य, अरविंद कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- बंदर को मारकर पेड़ पर लटकाने वालों को पुलिस कर रही तलाश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.