मिर्जापुर, फरवरी 23 -- मिर्जापुर। कोटवा गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर पत्रक सौंपा। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर झूठे मुकदमें में फंसा देने की धमकी देने का आरोप लगाया। कहा कि आगामी ग्राम पंचायत के चुनाव को लेकर अभी से ग्रामीणों पर दबाव बनाया जा रहा है। पत्रक सौंपने वालों में गंगाजली देवी, पार्वती देवी, मीना देवी, शीला देवी, पुनवासी देवी, हरिशंकर, अमरेश. सेवालाल, भाई लाल आदि शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.