सोनभद्र, दिसम्बर 12 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा ग्राम पंचायत के टोला हड़वरिया में गुरुवार की रात विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस वाहन का शीशा भी तोड़ दिया। स्थिति बिगड़ते देख गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में 11 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। कोन के कचनरवा गांव के टोला हड़वरिया निवासी सुदर्शन राम ने गुरुवार की रात लगभग आठ बजे डायल 112 पर फोन से सूचना दी कि उनके बेटे-बहू और बडे़ बेटे के बीच लाठी-डंडा चल रहा है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव, कांस्टेबल लालमणि कनौजिया और चालक अभिमन्यु मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी पक्षों को शांत रहने और थाने...