धनबाद, जनवरी 19 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। 24 इंच की पाइपलाइन में तकनीकि खराबी दुरुस्त करने की मांग को लेकर सोमवार को चंन्दौर के ग्रामीणों ने झमाडा प्रबंधक को हस्ताक्षर युक्त पत्र सौंपा है। प्रबंधक ने शीघ्र पाइपलाइन की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है। बता दें कि झमाडा की 24 इंच के पाइपलाइन में एक सप्ताह से खराबी है। इस कारण पांडेडीह चंदौरी बस्ती, नया मोड़, बिहार धौड़ा आदि जगहों पर जलापूर्ति ठप हो गई है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई गई, तो सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पत्र सौंपने वालों में नागेन्द्र वर्मा, जयमंगल वर्मा, महेंद्र वर्मा, अनिल वर्मा, पिंटू वर्मा, सोनार, उत्तम वर्मा, गोबिंद सोनार, कनिलाल सोनार आदि शामिल हैं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.