संभल, जून 7 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के चाचू नांगल गांव में शुक्रवार देररात पशु चोरी करते समय आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जबकि दो अन्य साथी मौके से बाइक लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस चोर को थाने ले गई। थाना क्षेत्र के चाचू नांगल निवासी सतीश सैनी के पशुशाला में पशु बंधे हुए थे। शुक्रवार देररात तीन चोर पशुशाला में पहुंचे और पशुओं को खोलकर ले जाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पत्नी रेखा सैनी की नींद खुल गई। पशुशाला में हलचल देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को थाने ले गई। एसएसआई रोशन सिंह ने बताया कि प...