सिमडेगा, नवम्बर 27 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। पलंबर मिस्त्री को ग्रामीणों ने चोर समझ कर पीटा, इलाज के क्रम में रिम्स में मौत हो गई। मृतक की पत्नी मुनी देवी ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि पलामू जिले के रेवारातु थाना लेसलीगंज निवासी सिकंदर प्रसाद कोलेबिरा में रहकर पेयजल सप्लाई की ऑपरेटिंग एवं प्लंबर का काम करता था। मृतक की पत्नी के अनुसार सिकंदर 19 नवंबर को ऐडेगा पंचायत के मुखिया जिरेन डांग के बुलाने पर उनके गांव पेयजल सप्लाई की मोटर ठीक करने के लिए गया था। उन्होंने कहा कि सिकंदर को भूख लगने पर वह काम छोड़कर अपनी बाईक से रामजडी बाजार गया था। जलपान के बाद वह काम करने के लिए गांव जा रहा था इसी दौरान 8-9 ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और चोरी करने का आरोप लगाते हुए जमकर पिटाई कर दी। इस घटना की सूचना किसी ग्रामीण के द्वारा कोलेबिरा पुलिस को दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.