हाजीपुर, फरवरी 17 -- महुआ, एक संवाददाता थाने के भागवतपुर तरौरा बाबा चौक पर दुकान में चोरी करने आए चोरों में तीन को ग्रामीणों ने दबोच लिया था। जिसे पुलिस को हवाले कर दिया गया था। पकड़े गए तीनों चोरों को पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताया गया कि चोरों के बैग से एक देसी कट्टा, एक पिस्तौल, 09 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वहीं एक बड़ा चाकू, मिर्ची पाउडर भी पुलिस ने बरामद किया है। इससे पुलिस का कहना है कि पकड़े गए चोर पूरी तरह घटना को अंजाम देने के लिए हर तरह लैस होकर पहुंचे थे। बताया कि अपराधिक इतिहास खंगालने में पुलिस जुटी है। महुआ, पातेपुर, कटहारा सहित विभिन्न थाने में उनके विरुद्ध मामले भी दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.