ग्रामीणों ने पकड़वाए आयरन डस्ट लदे दो ओवरलोड ट्रक, वाहन जब्त
कुशीनगर, जून 1 -- सलेमगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। यह भी पढ़ें- अवैध खनन में सात ट्रैक्टर ट्रॉली समेत 12 वाहन सीज झारखंड के नोआमुंडी से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जा रहे आयरन डस्ट लदे दो ओवरलोड ट्रकों को शनिवार की देर रात ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों ट्रकों को सलेमगढ़ टोल प्लाजा पार करने के बाद पश्चिमी कैंटीन के समीप रोक लिया गया। सूचना मिलने पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच के बाद दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।जांच प्रक्रिया बिहार की ओर से आए दोनों ट्रक निर्धारित क्षमता से अधिक आयरन डस्ट लेकर चल रहे थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर जिला खनन अधिकारी अभिषेक सिंह, तहसीलदार तमकुहीराज महेश कुमार तथा बहादुरपुर चौकी प्रभारी धर्मवीर सिंह पहुंचे और जांच शुरू कराई। ग्रामीणों की मांग पर दोनों ट्रकों का सलेमगढ़ ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.