ग्रामीणों ने नल-जल के लिए किया प्रदर्शन
सीवान, मई 29 -- सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भीखपुर पंचायत के किसुनबारी गांव के वार्ड संख्या 2 एवं 4 में गुरुवार की दोपहर दर्जनों ग्रामीणों ने नल-जल योजना के तहत शुद्ध पेयजल नहीं मिलने से नाराज होकर पीएचईडी विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना केवल कागजों तक सीमित होकर रह गई है और लोगों को नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2020 में नल-जल टावर लगाया गया था तथा उसमें लगा मोटर भी सही स्थिति में है, बावजूद इसके पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों ने नल-जल के लिए किया प्रदर्शनग्रामीणों की समस्याएँ ग्रामीणों ने कहा कि कई जगहों पर पाइप लीकेज की समस्या बनी हुई है। जब पानी की सप्लाई होती है तो सड़कों एवं गलिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.