बागपत, अप्रैल 6 -- जौहड़ी गांव में रविवार को महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई गई। हवन, पूजन और पुष्प अर्पण के साथ-साथ प्रसाद वितरण भी किया गया। कश्यप चौपाल में जयंती कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा महर्षि कश्यप सबके भगवान हैं। सृष्टि के सृजक सप्त ऋषियों में सबसे प्रमुख थे। हमें उनके चिंतन और विचारों को जीवन में उतारना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। आयोजन में श्रीओम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह, मनोज कश्यप, मनोज कटारिया, लोकेश कश्यप, मास्टर जयवीर, फूल सिंह, मदन कश्यप, सुरेश कश्यप, जय भगवान व सोहन प्रधान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.