ग्रामीणों ने दो साल में सड़क के उखड़ने पर गुणवत्ता पर उठाए सवाल
संतकबीरनगर, मई 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले में मेंहदावल के कछार क्षेत्र स्थित डुमरिया बाबू गांव में जिला पंचायत निधि से वर्ष 2023-24 में कराए गए सड़क लेपन कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। बढ़या ठाठर-थरौली पिच रोड से घनश्याम के घर की तरफ बनाई गई सड़क दो वर्ष भी नहीं टिक सकी। सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। धूल उड़ने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर लगा शिलापट्ट निर्माण कार्य की गवाही दे रहा है, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोल रही है।ग्रामीण यह भी पढ़ें- शहर से गांव तक जर्जर सड़कें राहगीरों को दे रहीं झटके दयासागर यादव, श्रीराम यादव, जयप्रकाश, अनिल कुमार, दीपचंद, हीरालाल व उपेन्द्र कुमार ने बताया कि दो वर्ष जिला पंचायत निधि से सड़क का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.