मैनपुरी, जनवरी 23 -- बिछवां। कस्बा में चोरी की बारदात को अंजाम देने को दो लुटेरे गलियों में घूमते हुए छतों पर चढ़ गए। ग्रामीणों ने दोनों को घेरकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। दोनों बदमाश लूट व चोरी जैसी घटना में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने दोनों शातिर अपराधियों का शांतिभंग में चालान किया है। कस्बा में गुरुवार देर शाम दो बदमाश मनोज कुमार पुत्र रघुवीर, राजकुमार पुत्र हरनाम सिंह निवासी गिहार कॉलोनी भोगांव बड़ी वारदात करने के इरादे से गलियों में पहुंचे। उन्होंने कस्बा निवासी जल्लू खान की जेब से रुपये निकालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। बाद में वह गलियों में घूमते हुए छतों पर चढ़ गए। ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया और जमकर धुनाई की। वहीं ग्रामीणों में दोनों का वीडियो बना लिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.