बांका, जनवरी 5 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। प्रखंड के सकहारा पंचायत अंतर्गत हरतोड़ा के ग्रामीणों ने अपने गांव के करीब डेढ़ सौ डिसमिल अतिक्रमित सरकारी गौचर जमीन को युवाओं एवं खेल प्रेमियों के लिए अतिक्रमण मुक्त करा दिया है। इस सराहनीय कार्य के लिए ग्रामीणों ने किसी प्रशासन से कोई मदद नहीं ली। ग्रामीण सह भाजपा नेता उत्तम कुमार ने बताया कि उनके गांव के आसपास युवाओं के लिए खेलकूद व हर उम्र के लोगों के लिए व्यायाम करने के लिए कोई बड़ा मैदान नहीं था। उनके पूर्वजों ने करीब डेढ़ सौ डिसमिल (3 बीघा) जमीन को संभाल कर रखा था, लेकिन करीब 50 वर्षों से यहां के ग्रामीणों ने इस सरकारी जमीन को अतिक्रमित कर लिया था, जिससे यहां युवाओं को खेलकूद व व्यायाम आदि करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। रविवार को सम्पूर्ण ग्रामवासियों की आपसी सहमति पर अमीन को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.