अमरोहा, जुलाई 15 -- थाना सैदनगली के गांव सेंदरा मिलक में सोमवार रात ड्रोन उड़ा रहे गांव के युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उससे ड्रोन भी बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की। इस मामले में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 9:00 बजे ग्रामीणों ने गांव के नजदीक ड्रोन उड़ता देखा। ग्रामीण एकत्र हो गए और ड्रोन के पास पहुंच गए। देखा तो गांव का एक युवक ड्रोन उड़ा रहा था। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। युवक ड्रोन उड़ाने का कोई सटीक जवाब नहीं दे सका। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी आरोपी युवक से पूछताछ की। युवक ने बताया कि वह तो ड्रोन उड़ा कर देख रहा था। इसके अलावा उसका कोई मकसद नहीं था। पुलिस उसे हिदायत देकर चली गई। अभी इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.