गुमला, दिसम्बर 7 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के पुग्गु टोंगरी टोली के ग्रामीणों ने डीसी प्रेरणा दीक्षित को ज्ञापन सौंपकर गांव के बंद पड़े मुख्य आवागमन मार्ग को तुरंत खोलने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि यह कच्चा मार्ग 22 सितंबर 2025 से अवरुद्ध है। यह मार्ग करीब 14-15 फीट चौड़ा और लगभग दो हजार फीट लंबा है। जिसका उपयोग ग्रामीण पिछले 40 वर्षों से करते आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के दो व्यक्तियों ने जबरन स्लैब की दीवार खड़ी कर मार्ग बंद कर दिया है। जिससे लोगों को खेतों के बीच से होकर आना-जाना पड़ता है। यह रास्ता न केवल असुरक्षित है बल्कि असुविधाजनक भी है।विशेष रूप से मार्ग बंद होने से कई गर्भवती महिलाएं और लकवा से पीड़ित मरीजों के लिए आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में धर्मवीर कुमार लाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.