हजारीबाग, अप्रैल 21 -- इचाक प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत परासी पांडे पोखर के ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंप कर गंदगी से निजात दिलाने की अपील की है। डीसी को दिए आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि नरेश प्रसाद मेहता ग्राम बरखा खुर्द के द्वारा मोहल्ले में संचालित मुर्गी फार्म के कूड़े कचरे को जहां-तहां फेंके जाने से मोहल्ले में गंदगी और बदबू फैल गई है। जिसके दुर्गंध से लोग बीमार पड़ रहे हैं।दुर्गंध के कारण लोगों को सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। फार्म के बगल में संचालित सरकारी,प्राइवेट स्कूल के बच्चे भी गंदगी से प्रभावित हो रहे हैं। बीमारियों की आशंका को देखते हुए लोग बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- मुख्य पार्षद ने सौंपा ज्ञापन, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल जिसके चलते बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। ग्...