गंगापार, मई 21 -- करछना तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरवा खास के ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर बहराना पावर हाउस पहुंचकर एसडीओ विनय कुमार शर्मा को प्रार्थना पत्र सौंपा। ग्रामीण विवेक मिश्रा ने बताया कि गांव में लगा 16 केवी ट्रांसफॉर्मर बढ़ते विद्युत भार के अनुसार पर्याप्त नहीं है, जिससे लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इसका असर घरेलू कार्यों, पढ़ाई और किसानों की सिंचाई पर पड़ रहा है। वहीं जुनैद अहमद ने कहा कि अनियमित बिजली आपूर्ति से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने 63 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की। जेई सुशील यादव ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती और अव्यवस्था के खिलाफ ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...