ग्रामीणों ने जमीन को कब्जामुक्त कराने की लगाई गुहार
बदायूं, मई 29 -- म्याऊं ब्लाक के चंदी नगला गांव में सरकारी और सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्रामीणों ने स्थानीय राजस्व कर्मी की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को चौथी बार प्रार्थना पत्र सौंपा है। जांच में अतिरिक्त जमीन पर अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद, ग्रामीणों ने पैमाइश में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और जमीन को तत्काल कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
जांच और रिपोर्ट ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत अलापुर पट्टी फाजिल में खाद के गड्ढों और आबादी की जमीन सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित है। आरोप है कि पड़ोस की जमीन के मालिकों ने स्थानीय कानूनगो और पुलिस के कथित सहयोग से इस कीमती सार्वजनिक भूमि पर जबरन दीवार खड़ी कर ली। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.