गिरडीह, मई 17 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कपिलो गांव में शुक्रवार रात चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित परिवार रिंटू कुमार मोदी, विकास कुमार मोदी एवं गौरी देवी ने बिरनी थाना को लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। आरोपी की पहचान कपिलो निवासी योगेंद्र सिंह पिता मोहन सिंह के रूप में हुई। रिंटू कुमार मोदी ने बताया कि गौरी देवी पति मथुरा मोदी के घर में छत पर चढ़कर कमरे में प्रवेश किया तथा घर में लगे सभी बल्ब को तोड़ दिया एवं घर में रखे कांसे का बर्तन, नगदी दो हजार रुपए, मंगलसूत्र (दो ग्राम) लेकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- फतेहगंज पश्चिमी में दो घरों में चोरी जिसके बाद आरोपी गौरी देवी की छत से पुनः किशोर मोदी के बंद घर में प्रवेश किया तथा ताला तोड़कर पंखा वगैरह की चोरी कर फरार हो गया। वहीं त...