हमीरपुर, मार्च 17 -- हमीरपुर। कुरारा ब्लाक के उमराहट गांव के ग्रामीणों ने चकबंदी करने वाले अधिकारियों पर पैसा लेकर कीमती जमीनों को चकबंदी में गलत तरीके से नापने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पुन: सर्वे कराकर चक दोबारा काटे जाने की मांग करते हुए एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा है। उमराहट गांव निवासी मनोज कुमार, राजा, श्याम सिंह, बाबू सिंह, विपिन कुमार, बलबीर, कामता, मुन्ना, रंजीत, रामदास आदि ग्रामीणों ने ज्ञापन में आरोप लगाते हुए बताया कि उनके गांव में चकबंदी का कार्य किया जा रहा है। जिसमें चकबंदी करने वाले अधिकारीयों द्वारा सुविधा शुल्क लेकर भारी अनियमितता की गई है। सड़क किनारे व ट्यूबवेल की जमीनों के गलत तरीके से चक काट दिए गए हैं। जिससे ट्यूबवेल भी प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.