बस्ती, अप्रैल 28 -- छावनी। विक्रमजोत ब्लॉक की चरथी कथित ग्राम पंचायत के पूरे बैराग गांव में ग्रामीणों ने दशकों पुराने बिहौवती कुएं का चंदा जुटाकर जीर्णोद्धार कराया। ग्राम पंचायत द्वारा विकास कार्यों की अनदेखी के बाद ग्रामीणों ने स्वयं पहल कर यह कार्य पूरा किया। गांव के रामसंवारे यादव की अगुवाई में ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा किया। बीते शुक्रवार से कुएं के जीर्णोद्धार कार्य शुरू हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत से कुएं के कायाकल्प की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद कुएं की सफाई और मरम्मत का जिम्मा उठाया। पुराने कुएं से जमी गाद निकाली गई, क्षतिग्रस्त दीवारों को पक्का कराया गया और आसपास की सफाई की गई। यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक तालाब को संजोने की उठी आवाज ग्रामीणों ने श्रमदान भी किया। जीर्णोद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.