गोड्डा, जून 12 -- महागामा, एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव स्थित शिव मंदिर के समीप लगा सोलर जलमीनार पिछले करीब दो वर्षों से खराब पड़ा था। जलमीनार बंद रहने के कारण आसपास के ग्रामीणों तथा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। यह भी पढ़ें- वार्ड पांच में दो साल से खराब पड़ी जलमीनारसमस्या की अनदेखी साथ ही विभिन्न माध्यमों से भी इस मुद्दे को उठाया गया, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस पहल नहीं हुई अधिकारियों की उदासीनता से निराश ग्रामीणों ने आखिरकार स्वयं आगे आकर समस्या के समाधान का निर्णय लिया। आगामी सावन माह को देखते हुए, जब शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है, ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से चंदा एकत्रित...