महाराजगंज, अप्रैल 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेवतरी में ब्लॉक प्रशासन की उदासीनता और प्रशासनिक लापरवाही का आलम यह है कि सफाई कर्मचारी की तैनाती न होने से नाराज ग्रामीणों ने अब खुद ही सफाई का मोर्चा संभाल लिया है। गंदगी से पटे गांव को बीमारियों की चपेट से बचाने के लिए ग्रामीणों ने आपसी चंदा जुटाया और दिहाड़ी पर मजदूर लगाकर नालियों की साफ-सफाई करवाई।ग्रामीण रामजी वर्मा, विजय पटवा, मंगरू वर्मा, अनिल पटवा, राजू, संजय समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार ब्लॉक मुख्यालय को अवगत कराया गया और सफाई कर्मचारी की मांग की गई, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। ब्लॉक प्रशासन की इसी हठधर्मिता और टालमटोल वाले रवैये ने ग्रामीणों को यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। स्थानीय निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.