कुशीनगर, मई 9 -- पडरौना। सुबह तेंदुआ लालपहाड़ी के मकान से निकलकर रामाधार सिंह के घर में जा घुसा। इसकी सूचना पर जटहा बाजार पुलिस, वन विभाग की टीमें और विभिन्न रेंजर मौके पर पहुंच गए। गोरखपुर से एक्सपर्ट टीम बुलाकर दोनों मकानों के आसपास जाल बिछाया गया। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े दस बजे तेंदुआ मकान से छलांग लगाकर भाग निकला। ग्रामीणों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे घेरकर पकड़ लिया, लेकिन वह भाग निकला। झाड़ियों के बीच एक पुलिया में जाकर छिप गया। पुलिया के दोनों सिरों पर वन विभाग की टीम जाल बिछाया। दोपहर करीब 12:30 बजे गोरखपुर की टीम ने तेंदुए को जाल में फंसाकर पिंजरे में बंद कर लिया और उसे चिड़ियाघर भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- वीटीआर से भागा तेंदुआ यूपी में रेस्क्यूभीड़ तितर-बितर करने को पुलिस ने भांजी लाठी पुर्नहा मिश्र के टोला डुमरा में श...